डूंगरपुर में पूर्व राजपरिवार ने किया होलिका दहन:जिलेभर में उत्साह, महिलाओं ने की खुशहाली के लिए की पूजा

होली को लेकर डूंगरपुर में उत्साह का माहौल है। सोमवार शाम को शहर में सबसे पहले उदय विलास पैलेस में पूर्व राजपरिवार की ओर से होलिका दहन किया गया। वहीं, जिलेभर में शुभ मुहूर्त में होलिका दहन के साथ होली की धूम शुरू हो है। शहर से लेकर गांवों तक होलिका दहन किया गया। ढोल कुंडी की थाप पर लोगों ने जमकर गैर नृत्य किया। महिलाओं ने होलिका की पूजा अर्चना कर घर परिवार मे खुशहाली की कामना की गई। होलिका दहन को लेकर आज सुबह से ही जगह जगह होलिका की सजावट शुरू हो गई। लकड़ियों, गोबर के कंडो, घास के साथ ही रंग बिरंगी कतरनों से होलिका की सजावट की गई। होली को लेकर सुबह से उत्साह का माहौल रहा। शहर में पूर्व राजपरिवार की ओर से उदय विलास पैलेस में होली सजाई गई।
वहीं, शहर के शास्त्री कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड, न्यू कॉलोनी, पुराने शहर में अलग अलग जगहों पर लकड़ी, घास, गोबर के कंडो और बच्चों की बनाई गादलियो के साथ ही रंग बिरंगी कतरनों से होली सजाई गई। होली के चारो ओर रंग बिरंगी रंगोली की गई। शाम होते ही महिलाएं हाथों में पूजा का थाल लेकर होलिका पूजन के लिए पहुंची। कुमकुम, अक्षत, फूल माला से होलिका पूजन किया और घर परिवार में खुशहाली की कामना की गई। उदय विलास पैलेस में पूर्व राज परिवार के महारावल हर्षवर्धन सिंह ने परिवार के साथ होलिका पूजन किया। होलिका के चारों ओर प्रदक्षिणा की गई। इसके बाद ढोल कुंडी की थाप के साथ होलिका दहन हुआ। वही जिले में शुभ मुहूर्त में होरिया की आवाज लगाते हुए लोगो ने होलिका का दहन किया। वहीं बच्चों की गादलियों वाली होली जलाई गई। देर रात तक ढोल कुंडी के साथ गैर खेलने का लोगो ने लुत्फ उठाया। वहीं, मंगलवार को होली के अंगारों से ही घरों में चूल्हे जले और महिलाओं ने रसोई का काम शुरू किया। कल मंगलवार को कई जगहों पर धुलंडी खेली जाएगी। तो कई लोग बुधवार को धुलंडी खेलेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *