बीकानेर में पेड़ से लटके मिले ननद-भाभी के शव:चुन्नी का फंदा बना कर नर्सरी में सुसाइड किया; पिता बोले- ससुराल वालों ने मारा

ननद-भाभी ने वन-विभाग की नर्सरी में चुन्नी से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। लोगों ने दोनों के शव एक ही पेड़ से लटके देखे तो चौंक गए। पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों के शवों को पेड़ से उतारा और मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया। मामला बीकानेर के खाजूवाला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चक 33 केवाईडी स्थित वन विभाग की नर्सरी का रविवार रात 8 बजे का है। ननद-भाभी ने किया सुसाइड सीओ अमरजीत चावला ने बताया कि पारिवारिक मामले के चलते ही दोनों ने सुसाइड किया है। दोनों की पहचान रत्नी देवी नायक (19) भाभी और माया नायक ननद (20) निवासी 33 केवाईडी के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में ननद-भाभी हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने अपनी-अपनी चुन्नी से फंदा बनाकर पेड़ से लटककर जान दे दी। पिता ने ससुराल वालों पर लगाया आरोप वहीं रतनी देवी के पिता पिता राजेंद्र कुमार नायक ने सोमवार को एफआईआर में बताया- बेटी रतनी देवी का विवाह 4 मई 25 को सुनील पुत्र रामलाल नायक के साथ किया था। 15-20 दिन पहले रतनी देवी ने बताया कि उसका पति सुनील, सास रोशनी देवी, ससुर रामलाल नायक, देवर सूर्यप्रकाश नायक बेटी के साथ लड़ाई करते हैं। आरोप है कि आरोपी सुनील, रामलाल, सास रोशनी देवी व अन्य ने एक राय होकर मेरी पुत्री रतनी देवी का गला दबा कर मार दिया तथा उसे पेड़ से फंदा लगाकर लटका दिया ताकि सबको आत्महत्या लगे। मामला घरेलू विवाद से जुड़ा प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आखिर दोनों ने एक साथ आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया? परिजनों से पूछताछ और फॉरेंसिक जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। आत्महत्या की ये खबर भी पढ़ें… बीकानेर में ननद- भाभी ने एक साथ सुसाइड किया:चुन्नी से फंदा लगाकर पेड़ से लटकी; पुलिस बोली- शुरुआती जांच में घरेलू विवाद वजह बीकानेर के खाजूवाला में शनिवार की शाम ननद- भाभी ने चुन्नी से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। दोनों ने एक ही पेड़ से लटक कर जान दी। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *