रांची| श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर के द्वारा सोमवार को पहाड़ी मंदिर प्रांगण में होली मिलन किया गया। महाकाल बाबा का श्रृंगार और आरती कर महादेव को रंग गुलाल लगाया गया और एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। मंदिर में आने वाले सभी भक्तों को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। पार्षद नीरज कुमार और सुनील यादव पार्षद प्रतिनिधि दिलीप गुप्ता को अंग वर्स्त्र देकर राजेश साहू ने स्वागत किया।


