भीड़भाड़ वाले इलाकों से सुरक्षा के लिए 350 जवान तैनात, सोशल मीडिया पर नजर रहेगी

सिमडेगा | जिले में होली को लेकर पुलिस प्रशासन ने व्यापक और बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी है, ताकि रंगों का त्योहार शांति,सौहार्द और सुरक्षित माहौल में मनाया जा सके। चार मार्च को होने वाले पर्व को देखते हुए पुलिस ने संवेदनशील स्थानों की पहचान कर विशेष निगरानी की योजना तैयार की है। एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने बताया कि होली के दौरान हुड़दंग, नशाखोरी और किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए 350 से अधिक पुलिस बल और पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर की जाएगी। सभी थाना क्षेत्रों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और लगातार गश्ती बढ़ाई जाएगी। जलाशयों,तालाबों और पिकनिक स्थलों के आसपास विशेष सतर्कता बरती जाएगी। यहां गोताखोरों के साथ पुलिस बल भी तैनात रहेगा,ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। इसके अलावा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। त्योहार के दौरान सोशल मीडिया पर भी पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी। अफवाह फैलाने, भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी। जिला कंट्रोल रूम को अतिरिक्त पुलिस बल के साथ 24 घंटे सक्रिय रखा जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *