मानव तस्करी के आरोपी को रांची से किया गिरफ्तार, जेल भेजा गया

सिमडेगा | एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट थाने की पुलिस ने मानव तस्करी से जुड़े पुराने मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह गिरफ्तारी वर्ष 2021 में आदिम जनजाति की एक युवती को बहला-फुसलाकर बाहर ले जाकर बेचने के मामले में की गई है। सोमवार को डीएसपी रणवीर सिंह ने बताया कि पाकरटांड़ थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती को संगीता देवी और दिलीप नायक नामक मानव तस्करों ने प्रलोभन देकर दिल्ली ले जाकर बेच दिया था। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था और न्यायालय ने उन्हें सजा भी सुना दी थी। जांच आगे बढ़ने पर इस पूरे नेटवर्क में एक अन्य तस्कर की संलिप्तता सामने आई, जिसकी पहचान उत्तर प्रदेश निवासी शेषमणि मिश्रा के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार युवती की बिक्री में उसकी अहम भूमिका थी और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। लगातार तकनीकी और मानव सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे रांची से गिरफ्तार कर लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *