अस्मिता खेलो इंडिया रोल बॉल लीग में सौ बच्चों ने हिस्सा लिया

जमशेदपुर| भारत सरकार की ओर से महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई अस्मिता खेलो इंडिया रोल बॉल लीग का आयोजन 28 फरवरी एवं 1 मार्च 2026 को टेल्को स्थित मिलेनियम पार्क में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड रोल बॉल संघ एवं पूर्वी सिंहभूम जिला रोल बॉल संघ के तत्वावधान में किया गया। दो दिवसीय इस लीग में कुल 9 टीमों ने भाग लिया, जिसमें 100 से अधिक बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल और टीम भावना का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया। आयोजन के दौरान झारखंड रोल बॉल संघ एवं पूर्वी सिंहभूम जिला रोल बॉल संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। बड़ी संख्या में खिलाड़ी, अभिभावक एवं खेल प्रेमी भी मैदान में मौजूद रहे। सीनियर खिलाड़ियों ने भी अपने अनुभव साझा कर युवा खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बालिकाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करती हैं। लीग के सफल आयोजन से क्षेत्र में रोल बॉल खेल के प्रति उत्साह और बढ़ा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *