साकची गुरुद्वारा में होला महल्ला 8 को खेल-गतका और क्विज होंगे आकर्षण

सिटी रिपोर्टर | जमशेदपुर साकची गुरुद्वारा साहिब परिसर में 8 मार्च, रविवार को पहली बार एक दिवसीय होला महल्ला का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 7.30 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। आयोजन गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साकची के तत्वावधान में किया जा रहा है। प्रवेश निःशुल्क रहेगा। माता साहिब कौर गतका अकादमी के सहयोग से होने वाले इस आयोजन में पारंपरिक गतका प्रदर्शन, खेल प्रतियोगिताएं, क्विज और आकर्षक सरप्राइज कार्यक्रम शामिल रहेंगे। आयोजकों के अनुसार बच्चों और युवाओं के लिए विशेष गतिविधियां रखी गई हैं, ताकि वे सिख इतिहास और परंपराओं से जुड़ सकें। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर सोमवार को गुरुद्वारा परिसर में कमेटी की बैठक हुई। प्रधान सरदार निशान सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में महासचिव परमजीत सिंह काले समेत जसबीर सिंह गांधी, सतनाम सिंह घुम्मन, त्रिलोचन सिंह तोची, दलजीत सिंह, सतपाल सिंह राजू, मनोहर सिंह मीते, जितेंद्र सिंह राजा, दमनजीत सिंह हन्नी, बीबी हरप्रीत कौर, बीबी अवनीत कौर, बीबी मनजीत कौर और बीबी बलजिंदर कौर मौजूद रहे। इस दौरान कार्यक्रम का पोस्टर भी जारी किया गया। साहस व शौर्य का पर्व प्रधान निशान सिंह ने कहा कि होला महल्ला केवल पर्व नहीं, बल्कि साहस, सेवा और शौर्य की पहचान है। नई पीढ़ी को सिख इतिहास और गुरुओं की शिक्षाओं से जोड़ना ही आयोजन का उद्देश्य है। उन्होंने संगत से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में अपने बच्चों के साथ कार्यक्रम में शामिल हों। महासचिव परमजीत सिंह काले ने कहा कि क्विज और अन्य गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों को सिख इतिहास, गुरुओं की शिक्षाओं और वीरता की परंपरा की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि एक दिवसीय कार्यक्रम के दौरान संगत के लिए लंगर भी बरताया जाएगा। आयोजकों ने इसे ऐतिहासिक पहल बताते हुए संगत से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *