शारदा देवी का नेत्रदान, दो लोगों को मिलेगी रोशनी

जमशेदपुर | जुगसलाई रामटेकरी रोड निवासी शारदा देवी भरतीया (76) का निधन सोमवार को हो गया। मृत्यु के बाद भी उनकी आंखें दो लोगों की जिंदगी रोशन करेंगी। मारवाड़ी महिला मंच जमशेदपुर की पहल पर उनके पुत्र अरुण व विमल भरतीया की सहमति से नेत्रदान कराया गया। यह कार्य नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय गुप्ता, नेत्रदान प्रमुख सुशीला खीरवाल व ललित सरायवाला के सहयोग से हुआ। रोशनी संस्था की अध्यक्ष तरु गांधी आैर सचिव परविंदर की भी भूमिका रही। मंच की अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने शोक व्यक्त किया। इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कहा कि संस्था वर्षों से जीते जी रक्तदान, मृत्यु पश्चात नेत्रदान अभियान चला रही है। यह सेवा निःशुल्क है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *