जमशेदपुर | पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त कार्यालय (निर्वाचन शाखा ) के सेवानिवृत्त प्रधान सहायक अशोक कुमार सिन्हा का टाटा मुख्य अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार को निधन हो गया। वे पिछले कई माह से अस्वस्थ थे। वे अपने पीछे दो बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। उनकी अंतिम यात्रा मंगलवार सुबह 10 बजे तामोलिया स्थित आवास से सुवर्णरेखा बर्निंग घाट के लिए प्रस्थान करेगी।


