जमशेदपुर | पोद्दार वैश्य कल्याण समिति ने सोमवार को मानगो टैंक रोड स्थित पोद्दार भवन में होली मिलन समारोह आयोजित किया। समिति के पदाधिकारी, समाज के प्रबुद्ध व्यक्ति व महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने एक-दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर तिलक होली खेली। प्रेम, सद्भाव व सुख-समृद्धि का संदेश दिया। समारोह में पोद्दार समाज दरभंगा के अध्यक्ष राधेश्याम पोद्दार को समिति के संस्थापक अध्यक्ष और मुख्य संरक्षक शंकर पोद्दार ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके बाद सभी ने लजीज व्यंजनों का आनंद लिया। मौके पर शिवशंकर प्रसाद देव, रामलखन पोद्दार, श्रीकांत देव आदि मौजूद थे।


