टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का मेगा ब्लड डोनेशन कैंप आज, अब तक 4 हजार रक्तदाता करा चुके नामांकन

सिटी रिपोर्टर | जमशेदपुर संस्थापक दिवस पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के तत्वावधान में मंगलवार को यूनियन परिसर में मेगा रक्तदान शिविर आयोजित होगा। साथ ही यूनियन परिसर में नवनिर्मित जेएन टाटा की प्रतिमा का अनावरण होगा। प्रतिमा का अनावरण टाटा मोटर्स कॉमर्शियल व्हीकल लिमिटेड के एमडी गिरीश वाघ, वाइस प्रेसिडेंट विशाल बादशाह समेत अन्य अधिकारी करेंगे। रक्तदान के लिए अब तक 4 हजार से अधिक लोगों ने नामांकन कराया है। यूनियन परिसर में सुविधायुक्त 44 बेड लगाए गए हैं। इनमें 4 रनिंग बेड हैं। पारा मेडिकल टीम, जमशेदपुर ब्लड बैंक की टीम सोमवार से ही तैयारी में जुटी रही। शिविर सुबह 6 बजे से शुरू होगा। पिछले वर्ष 2906 यूनिट रक्त जमा हुआ था। आयोजन को लेकर सोमवार को बैठक हुई। इसमें अतिथियों के स्वागत, रक्तदाताओं के लिए नाश्ता-भोजन, पार्किंग आदि के प्रबंधन पर चर्चा हुई। बैठक में यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह समेत सभी ऑफिस बेयरर्स, कमेटी मेंबर और आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य मौजूद थे। बैठक का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा और धन्यवाद ज्ञापन एमके सिंह ने किया। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की ओर से संस्थापक दिवस को यादगार बनाने के लिए अनूठी पहल की गई है। इसके तहत जेएन टाटा को 10 हजार दीप जलाकर श्रद्धांजलि दी जाएगी। यूनियन की ओर से टेल्को कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्रों में दस हजार से अधिक दीप बांटे गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *