भीलवाड़ा में चिता की राख से खेली होली:जयपुर समेत कई जगहों पर आधी रात को हुआ होलिका दहन; सिटी पैलेस से अग्नि लेकर निकले लोग

राजस्थान में सोमवार रात करीब दो बजे तक होलिका दहन हुआ। जयपुर के सिटी पैलेस में मुहूर्त अनुसार रात के 1 बजकर 26 मिनट पर होलिका दहन किया गया। पूर्व राजपरिवार सदस्य पद्मनाभ सिंह ने होलिका दहन किया। इसके बाद जयपुर शहरवासी परंपरा अनुसार यहां से अग्नि लेकर अलग-अलग जगहों के लिए रवाना हुए। भीलवाड़ा के पंचमुखी मोक्ष धाम में चिता की राख से श्मशान में होली खेली गई। इससे पहले जयपुर शहर के जवाहर नगर में शाम करीब 7 बजे होलिका दहन किया गया। सवाई माधोपुर के पुराने शहर के गीता भवन चौराहे पर होलिका की झांकी बनाई गई। होलिका के पुतले को साफा और चश्मा पहनाया गया। उदयपुर और सलूंबर जिले की सीमा पर स्थित करकेला धाम में होलिका दहन के लिए 8 हजार से ज्यादा लोग पहाड़ी पर चढ़े। जालोर में लोकदेवता इलोजी की बारात निकाली गई। बारात के भक्त प्रहलाद चौक पहुंचने के बाद होलिका दहन किया गया। उदयपुर में सिटी पैलेस के माणक चौक में होलिका दहन किया गया। पूर्व राज परिवार के सदस्य लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने वैदिक रीति से पूजा-अर्चना कर होलिका को ओढ़नी ओढ़ाई और पुष्पमाला-श्रीफल अर्पित किए। इसके बाद परिक्रमा कर विधिवत अग्नि प्रज्वलित की। देखिए होलिका दहन से जुड़ी PHOTOS… पल-पल का अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *