रायबासा रेलवे फाटक पर लेवेलिंग कार्य शुरू

सरायकेला। गम्हरिया- सीनी रेलखंड पर रायबासा रेलवे फाटक पर अपग्रेडेशन कार्य किया गया। इससे अब राहगीरों को फाटक पार करने में सुविधा होगी। विभाग के पीडब्ल्यूआइ सुकुमार विश्वास ने बताया कि यह रोड क्षेत्र का प्रमुख संपर्क पथ होने के कारण प्रतिदिन हजारों की संख्या में छोटे-बड़े वाहन एवं पैदल यात्री आवागमन करते हैं। फाटक पथ समतल नहीं रहने से राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर विभाग ने संज्ञान ले लेवेलिंग कार्य कराया गया। इससे आम लोगों को आवाजाही में राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को भी काम जारी रहेगा। इसे ले सुबह दस बजे से रायबासा फाटक बंद रहेगा। उन्होंने राहगीरों से यशपुर रेलवे फाटक या गम्हरिया रेलवे स्टेशन होकर आवागमन करने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *