भास्कर न्यूज | सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के बाद मनोज चौधरी ने जनता से आशीर्वाद लेने के उपरांत राज्य के मुख्यमंत्री सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन तथा गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। सिविल कोर्ट को सरायकेला से शिफ्ट करने संबंधी आदेश को रद्द करने तथा चैत्र पर्व को राष्ट्रीय स्वरूप प्रदान करने के लिए आवंटन बढ़ाने के संबंध में पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा। मुख्यमंत्री ने सरायकेला के विकास के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। मनोज चौधरी ने बताया कि वार्ता सकारात्मक रही और वे हर मंच पर सरायकेला की अनमोल संस्कृति एवं परंपराओं को उचित सम्मान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।मुलाकात के दौरान मनोज चौधरी ने सरायकेला की पहचान छऊ मुखौटा भेंट किया, प्रसिद्ध सरायकेला लड्डू की टोकरी भेंट कर स्वयं अपने हाथों से खिलाया। साथ ही श्याम रंग का दुपट्टा ओढ़ाकर और मोर पंख भेंट कर सम्मानित किया।इसके उपरांत उन्होंने मौके पर डॉ. शुभेंदु महतो, गणेश चौधरी, गणेश महाली, जिला उपाध्यक्ष भोला मोहती, नगर अध्यक्ष शंभू आचार्य, अमलेश सिन्हा, वरिष्ठ कलाकार ब्रजेंद्र पटनायक उपस्थित थे। शिष्टाचार भेंट में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष डॉक्टर शुभेंदु महतो, केंद्रीय सदस्य गणेश चौधरी, सरायकेला विधानसभा के प्रत्याशी रहे गणेश महाली, तपन पटनायक, उमेश भोल, सौरभ साहू, ललित चौधरी, शुभम चौधरी, अभिषेक चौधरी इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित थे। चाईबासा । चाईबासा नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन प्रकाश चाईबासा में रविवार को विजय जुलूस बनाने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन से रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात किया और मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद लिया। नितिन प्रकाश चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष निर्वाचित होने के उपरांत झामुमो जिला समिति के साथ मुलाकात करने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने नितिन प्रकाश को चाईबासा नगर का सर्वांगीण विकास हेतु हरसंभव मदद का आशीर्वाद दिये। मौके पर जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम,जिला सचिव राहुल आदित्य,जिला उपाध्यक्ष प्रेम मुंडरी,अलोक पांडेय सहित अन्य समर्थक उपस्थित थे।


