भरनो|भरनो थाना क्षेत्र के गाढ़ाटोली गांव में सोमवार देर शाम महेश उरांव के 16 वर्षीय पुत्र अशीष उरांव ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर में आशीष अकेले थे, सोमवार उसके पिता और दादी दूसरे गांव मिट्टी देने गए थे। पिता जब वापस आए तो कमरे का दरवाजा बंद था। तब घटना का पता चला। इधर सूचना पर भरनो पुलिस घटना स्थल पहुंची और शव को कब्जे में लिया। कल यानी मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उसके आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है, पुलिस मामले की हर एंगल से जांच पड़ताल कर रही है। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है।


