चतरा-डोभी मार्ग पर अनियंत्रित होकर बस पलटी, 6 यात्री घायल, ए​क हजारीबाग रेफर

भास्कर न्यूज | चतरा चतरा-डोभी मुख्य मार्ग पर सोमवार की सुबह यात्रियों से भरी एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई है। इस हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हुएहैं। जिसमें एक की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया। हादसा चतरा-डोभी मुख्य मार्ग स्थित संघरी घाटी व‌ मोरैनवा के बीच हुआ है। जानकारी के अनुसार रायगढ़ से गया की ओर जा रही बदन नामक यात्री बस जैसे ही घाटी के खतरनाक मोड़ पर पहुंची, बस का आगे का एक चक्का बलास्ट कर गया। इससे चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस सड़क किनारे पलट गई। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही वशिष्ठ नगर जोरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य में जुट गई। पुलिस ने घायलों को तुरंत बस से निकालकर सदर अस्पताल भेजा। गंभीर रूप से जख्मी संजीत कुमार को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज हजारीबाग रेफर किया गया है। जबकि अन्य घायलों का इलाज सदर अस्पताल में ही किया जा रहा है। सड़क दुर्घटना में घायलों की पहचान जहानाबाद के राकेश कुमार, वजीरगंज गया के रंधीर कुमार, डुमरिया के संजीत कुमार, चतरा के सुजीत कुमार, बगरा के कमलेश कुमार और जोरी के अमृत कुमार के रूप में हुई है। बता दें कि यह बस छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से बीते शाम सात बजे गया के लिए खुली थी। चतरा होते हुए गया जा रही थी। दुर्घटना के समय बस में लगभग 50 यात्री सवार थे। घटना की सूचना मिलने पर सांसद कालीचरण सिंह व पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बगरा निवासी कमलेश कुमार छत्तीसगढ़ में मजदूरी करता है। वह बस पर रायगढ़ में चढ़ा था। उसे चतरा से पहले बगरा में ही उतरना था। उसकी निंद नहीं खुली और वह बस में सोया ही रह गया। जब बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई तब उसकी निंद खुली और उसे पता चला कि वह वह अपने गंतव्य से 50 किलोमीटर दूर चला आया है। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *