नगर निगम का सख्त संदेश: बकाया टैक्स नहीं भरा तो सख्त कार्रवाई तय

लुधियाना| शहर में बकाया वसूली की रफ्तार तेज करने के लिए नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर ने सोमवार को जोन-ए कार्यालय में जोनल कमिश्नर नीरज जैन के साथ प्रॉपर्टी टैक्स और ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस सेल के अधिकारियों की समीक्षा बैठक की। बैठक में इंस्पेक्टरों और टैक्स कलेक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लंबित प्रॉपर्टी टैक्स और पानी-सीवरेज बिलों की वसूली में तेजी लाएं। चेतावनी दी गई कि यदि वसूली में लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। मीटिंग में प्रॉपर्टी टैक्स शाखा के सुपरिटेंडेंट अशोक गर्ग सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। सीनियर डिप्टी मेयर ने बताया कि वसूली अभियान को प्रभावी बनाने के लिए डिफॉल्टरों की सूची संबंधित इंस्पेक्टरों और फील्ड स्टाफ को सौंप दी गई है, ताकि बकाया धारकों से सीधे संपर्क कर वसूली सुनिश्चित की जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *