कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम में छात्रों को असेसमेंट के तरीके बताए गए

लुधियाना| किदवई नगर स्थित आत्म देवकी निकेतन के परिसर में असेसमेंट तथा इवेल्यूएशन प्रेक्टिस को मजबूत बनाने के लिए दो दिवसीय का कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नवकार मंत्र गायन से किया गया। इसके बाद कार्यक्रम के रिसोर्स पर्सन रंजीत सिंह प्रिंसिपल एमबीबीएस इंटरनेशनल स्कूल, मेजर प्रदीप कुमार ट्रेनर कम नेशनल रिसोर्स पर्सन और स्कूल कमेटी के प्रधान नंदकुमार जैन, प्रिंसिपल मृदु अब्लश, हेडमिस्ट्रेस प्रीति देम ने मिलकर ज्योति प्रज्वलित की। वर्कशॉप में टीचर्स को सिखाया गया कि किस प्रकार वह स्टूडेंट की असेसमेंट के तरीके को और बेहतर बना सकते हैं। किस तरह बच्चे रटने के तरीकों को छोड़कर क्रिटिकल थिंकिंग पर फोकस कर सकते हैं। शिक्षकों ने जाना कि वह कॉम्पिटेंसी बेस्ड इवैल्यूएशन की तरफ से क्रिटिकल थिंकिंग की समझ और ज्ञान को असल जिंदगी में इस्तेमाल को टेस्ट कर सकते हैं। वर्कशॉप के इस आयोजन पर स्कूल कमेटी के प्रधान नंदकुमार जैन ने कहा कि स्कूल की तरफ से समय-समय पर इस प्रकार की वर्कशॉप का आयोजन भविष्य में किया जाता रहेगा, ताकि शिक्षक नई शिक्षण नीतियों से अवगत हो सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *