छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने सोमवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अपना दूसरा बजट 1 लाख 65 हजार 100 करोड़ का पेश किया। पिछले साल की तुलना में बजट12 फीसदी ज्यादा है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी का यह बजट ‘GYAN’ के बाद ‘GATI’ यानी गुड गवर्नेंस, ऐक्सलरेटिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्रियल ग्रोथ पर फोकस्ड है। वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि ‘GATI’ के माध्यम से छत्तीसगढ़ का विकास होगा। GYAN को GATI मिलेगी। हमारे पास साल 2000 में सिर्फ 21 हजार करोड़ की GDP थी, जो अब 5 लाख करोड़ के पार जा चुकी है। ओपी चौधरी बजट के 100 पेज हाथों से लिखकर लाए थे, जिसे करीब 1 घंटा 44 मिनट में पढ़ा। बजट 2025 में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पर्यटन, धार्मिक स्थलों, कृषि और कारोबार का ध्यान रखा गया है। कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया है। बजट में सबसे ज्यादा स्कूल शिक्षा 22 हजार 356 करोड़ और पंचायत विभाग को 18 हजार 461 करोड़ दिया गया है। वहीं सबसे कम जल संसाधन, राजस्व और वन विभाग को 2 प्रतिशत पैसा मिला है। छत्तीसगढ़ बजट 2025- शिक्षा के लिए क्या? बजट में शिक्षा के क्षेत्र के लिए PM श्री स्कूल योजना के लिए 277 करोड़ मिला है। राष्ट्रीय जंबूरी का आयोजन के लिए 10 करोड़ मिला है। स्कूलों के निर्माण के लिए 30 करोड़ मिला। 17 और नालंदा पुस्तकालयों को मंजूरी दी गई है। 25 कॉलेजों को उत्कृष्टता केंद्र के रूप में बदलने के लिए 75 करोड़ दिया गया है। बजट 2025 में कृषि के क्षेत्र में राज्य में नैनो यूरिया और डीएपी को प्रोत्साहित किया जाएगा। ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए 20 करोड़ रुपए मिला है। इसके साथ ऑर्गेनिक प्रमाणीकरण के लिए लगभग 24 करोड़ रुपए दिया गया है। गन्ना किसानों को बोनस के लिए 60 करोड़ दिए गए हैं। बजट में स्वास्थ्य विभाग को 1850 करोड़ मिला है। इसमें डॉ. भीमराव अंबेडकर चिकित्सालय रायपुर स्थित एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट एशिया के कार्डियोलॉजी विभाग का विस्तार किया जा रहा है। सरकारी अस्पतालों को हाईटेक बनाया जाएगा। महासमुंद चिकित्सा महाविद्यालय में 14 करोड़ की लागत से 128 सिटी स्कैन मशीन स्थापित की जाएगी। बजट में महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना के तहत 5 हजार 500 करोड़ मिला है। 7 वर्किंग वूमेन हॉस्टल के लिए 79 करोड़ दिया गया है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लिए 5 करोड़ और सखी सेंटर के लिए 20 करोड़ दिया गया है। बजट 2025 में पत्रकारों को एक्सपोजर विजिट के लिए एक करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है। पत्रकार सम्मान निधि की राशि को दोगुना करते हुए 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार करने का निर्णय लिया गया है। बजट 2025 में युवाओं के लिए अलग-अलग विभागों में करीब 10 हजार नौकरियां निकाली जाएगी। स्कूलों के शिक्षकों और कॉलेजों के शैक्षणिक पदों के भर्ती के प्रथम चरण की स्वीकृति भी इस वित्तीय वर्ष में दी जाएगी। बजट में पर्यटन क्षेत्र को बस्तर और सरगुजा में होम स्टे के विकास के लिए 5 करोड़ मिला है। इको टूरिज्म बस्तर में 10 करोड़ मिला है। जशपुर में पर्यटन सर्किट के लिए 10 करोड़ दिया गया है। इसके साथ ही बैकुंठपुर-बलरामपुर- जशपुर में एडवेंचर टूरिज्म में पर्यटन विकास के लिए 5 करोड़ दिया गया है। बजट 2025 में CGRIDCL द्वारा निर्माण कार्य के लिए 500 करोड़ मिला है। रिंग रोड/ बाय पास निर्माण योजना के लिए 100 करोड़ मिला है। राज्य में सड़कों का निर्माण और राज्य राजमार्ग में 109 करोड़ मिला है। बजट 2025 में सामाजिक कल्याण के लिए नियद नेल्लनार योजना के तहत 40 शिविरों में 70 गांवों का विद्युतीकरण के लिए 20 करोड़ दिया गया है। मुख्यमंत्री पेंशन योजना के लिए 420 करोड़, प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के लिए 30 करोड़ मिला है। छत्तीसगढ़ बजट 2025- जनजातीय विकास के लिए क्या मिला ? छत्तीसगढ़ बजट 2025- ऊर्जा के क्षेत्र में क्या ?


