10वीं बोर्ड के स्टूडेंट्स का फूल और चॉकलेट देकर स्वागत:कोरिया कलेक्टर ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया, नकल रोकने उड़नदस्ता टीम का गठन

कोरिया जिले में सोमवार (3 मार्च) से दसवीं बोर्ड परीक्षा शुरू हुई। सोनहत के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में परीक्षार्थियों का विशेष स्वागत किया गया। छात्र-छात्राओं को गुलाब के फूल और बुके भेंट किए गए। उनका मनोबल बढ़ाने के लिए चॉकलेट भी दी गईं। इस दौरान कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने कई परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने हायर सेकेंडरी स्कूल सलका, सारा, बिशुनपुर और स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल महलपारा का निरीक्षण किया। नकल रोकने केंद्राध्यक्षों को जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि बोर्ड परीक्षा पारदर्शी तरीके से आयोजित की जा रही है। सभी केंद्राध्यक्षों को नकल रोकने की जिम्मेदारी दी गई है। उड़नदस्ता टीम लगातार परीक्षा केंद्रों की निगरानी कर रही है। तनावमुक्त होकर परीक्षा देने की सलाह कलेक्टर त्रिपाठी ने छात्रों से बातचीत की और उन्हें प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए मेहनत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को तनावमुक्त होकर परीक्षा देने की सलाह दी। साथ ही अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *