लुधियाना| एचवीएम कॉन्वेंट स्कूल करमसर कॉलोनी, न्यू सुभाष नगर, बस्ती जोधेवाल में किंडरगार्टन के स्टूडेंट्स के लिए होली उत्सव का आयोजन किया।समारोह का मुख्य आकर्षण था पुष्प होली का मनोरम एवं पर्यावरण-अनुकूल आयोजन। इसमें बच्चों ने एक-दूसरे पर गुलाब, गेंदे और गुलदाउदी के सुगंधित पुष्पों की वर्षा कर उत्सव को दिव्यता और कोमलता से भर दिया। इस अनूठी परंपरा ने होली के पर्व को सौंदर्य और सौहार्द की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उत्सव को और भी रोचक बनाने के लिए एक मनोरंजक और ज्ञानवर्धक बैलून बोतल गतिविधि का आयोजन किया गया। इस गतिविधि में विद्यार्थियों ने शिक्षकों के स्नेहिल मार्गदर्शन में रंग-बिरंगे गुब्बारों को बोतलों के साथ संतुलित करने और संचालित करने का प्रयास किया। विद्यालय प्रबंधक कमेटी के सदस्य और प्रिंसिपल मनिंदर कौर ने सभी को शुभकामनाएं दी।


