जहां राम नाम का वास होता है वहां भय, चिंता, असुरक्षा का कोई स्थान नहीं: बेदी

भास्कर न्यूज | लुधियाना श्री राम पार्क स्थित श्री राम शरणम् में आयोजित आध्यात्मिक सत्संग में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। मुख्य वक्ता संत अश्वनी बेदी ने कहा कि राम नाम केवल एक धार्मिक शब्द नहीं, बल्कि अमोघ शक्ति और परम चेतना का साक्षात स्वरूप है। उन्होंने पूज्य स्वामी सत्यानंद महाराज के वचनों को दोहराते हुए कहा कि जिस हृदय में राम नाम का वास होता है वहां भय, चिंता और असुरक्षा के लिए कोई स्थान नहीं बचता। संत बेदी ने कहा कि मनुष्य के जीवन में भय का मुख्य कारण अनिश्चितता और अकेलापन है। जब कोई व्यक्ति राम नाम का जप करता है तो उसका यह विश्वास गहरा हो जाता है कि एक परम शक्ति सदैव उसके साथ है। भय पर विजय के लिए उन्होंने भक्त शिरोमणि हनुमान जी का उदाहरण देते हुए कहा कि उनकी समस्त शक्ति का स्रोत राम नाम ही था। उन्होंने बताया कि संसार के सबसे बड़े भय मृत्यु को भी राम नाम से जीता जा सकता है। इस अवसर पर मां रेखा बेदी, आशिमा बेदी, रमणीक बेदी, संयम बेदी भल्ला, राजन कपूर, सना जिंदल, रामेश्वर गुप्ता, शशि गुप्ता, राज गुप्ता, मधु बजाज, वरिंदर जैन, प्रेम मित्तल, अदिति मित्तल, शुचिता दुग्गल, किरण खरबंदा, इशू धवन, संजीव धवन और मीरा धवन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *