इस्लामगंज क्षेत्र के गटर पाइप में फंसा मिला 3 माह का कन्या भ्रूण

लुधियाना| इस्लामगंज इलाके में एक तीन महीने का भ्रूण मिला है। थाना डिवीजन-2 से एसएचओ जसवीर सिंह गिल ने बताया कि इस्लामगंज में छल्लियां वाली गली में सोमवार को नगर निगम के सीवरेज कर्मचारी गटर की सफाई कर रहे थे। उनके पास शिकायत आई थी कि इलाके में गटर का पानी सड़कों पर आ रहा है। फिर जब सीवरेज मेन गटर के भीतर गया तो उसे वहां से बच्चे का भ्रूण मिला। जोकि पाइप लाइन में फंसा हुआ था। फिर तुरंत पुलिस को जानकारी देकर बुलाया गया। जब पुलिस पहुंची तो देखा भ्रूण 3 महीने की एक बच्ची का था। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *