महासमुंद| चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज उपक्षेत्र बेमचा का वार्षिक अधिवेशन (आमसभा) का आयोजन 1 मार्च को प्राथमिक शाला परिसर कौंदकेरा में किया गया। इस कार्यक्रम में उपक्षेत्र के 10 गांवों से सामाजिक बंधु और पदाधिकारी शामिल हुए। समाज की कुरीतियों को दूर करने और भविष्य की नई कार्ययोजना पर गंभीर मंथन किया गया। मुख्य अतिथि राहुल चंद्राकर (अध्यक्ष, चन्द्रनाहू शिक्षण समिति महासमुंद) थे। शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समाज के उन होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। समाज में गिरते जीवन मूल्यों और संस्कारों की कमी को दूर करने के लिए विशेष प्रयास करने पर जोर दिया गया। उपक्षेत्र में स्वच्छता और पर्यावरण सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक समर्पित टीम गठित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में विवाह संबंधी शुद्धता प्रमाण पत्र की अनिवार्यता को समाप्त करने के लिए राज व केंद्र स्तर पर मांग करने का महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया गया। समाज को अधिक संगठित और सशक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया। समाज के लोगों को 7-8 मार्च को पारा गांव में आयोजित होने वाले रायपुर राज अधिवेशन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई।


