स्कूल में अबीर-गुलाल लगाकर खेली होली

भास्कर न्यूज | जांजगीर गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के परिसर में होली मिलन समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में शिक्षक, विद्यार्थी और स्कूल प्रबंधन के सदस्य शामिल हुए। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर प्रेम, भाईचारे और सहयोग का संदेश दिया। आयोजन स्कूल प्रबंधन के सचिव दीपक राठौर, कोषाध्यक्ष विजय कुमार अग्रवाल, डायरेक्टर अनुश्री राठौर और चंचल अग्रवाल के सान्निध्य में हुआ। सचिव दीपक राठौर ने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और युवाओं को सद्भाव, सहयोग और सकारात्मकता के मार्ग पर चलना चाहिए। कोषाध्यक्ष विजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, मित्रता और एकता का संदेश है। उन्होंने सभी से प्राकृतिक और सुरक्षित रंगों के उपयोग की अपील की। प्राचार्य संतोष कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों से कहा कि वे जीवन में गिले-शिकवे भूलकर प्रेम, दया और सद्भाव का रंग भरें। उनके अनुसार यह पर्व समाज में सौहार्द और सहयोग की भावना को मजबूत करता है। समारोह में ई सुधाकर राव, अखिलेश वर्मा, नंद कुमार माहेश्वरी, डॉ जागेंद्र कुमार कुलमित्र, जे कविता, मुस्कान गुप्ता, आशीष गिरि सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ रंगों से होली खेली और भाईचारे व सद्भावना का संदेश फैलाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष सतीश कुमार अग्रवाल और प्रबंधक मंडल के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *