कपड़ा दुकान में चोरी, दो घंटे में आरोपी पकड़ा गया

जांजगीर | बुडगहन चौक, बलौदा स्थित एक कपड़ा दुकान में चोरी की घटना के बाद थाना बलौदा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महज दो घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना 28 फरवरी की रात को हुई। चोर ने दुकान का ताला तोड़कर बच्चों के कपड़े और नकदी चोरी कर ​ली। चोरी की कुल कीमत लगभग 2,857 रुपए बताई गई। रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेही की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने विनोद देवार (20 वर्ष), निवासी देवारपारा, बलौदा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। आरोपी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *