भाजपा युवा मोर्चा के संजय सारागांव मंडल अध्यक्ष बने

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आलोक पटेल ने वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की सहमति से युवा मोर्चा का गठन किया गया है। इसमें संजय कुमार साहू उपाध्यक्ष साहू समाज सरहर परिक्षेत्र निवासी ग्राम कुम्हारीकला को भाजपा युवा मोर्चा सारागांव के मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। संजय कुमार साहू ने कहा कि यह दायित्व मेरे सम्मान के साथ-साथ सेवा और समर्पण का अवसर है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत कड़ारी के तन्मय साहू को जिला कार्यसमिति का सदस्य मनोनीत किये जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। तन्मय साहू ने कहा जिला सगंठन ने जो मुझ पर विश्वास जताया है, उन पर खरा उतरते हुए जनसंपर्क कर युवाओं को भाजपा सरकार के उपलब्धियों की जानकारी देते हुए जोड़ने का काम करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *