कवर्धा| क्रिकेट कमेंट्रेटर व खेल समीक्षक नितेश छाबड़ा 5 मार्च को दूरदर्शन रायपुर के विशेष खेल कार्यक्रम खेल खिलाड़ी, छत्तीसगढ़ एवं आईपीएल में नजर आएंगे। इस कार्यक्रम में उन्होंने छत्तीसगढ़ के उभरते क्रिकेटर अजय मंडल का विशेष साक्षात्कार लिया है। कार्यक्रम का प्रसारण 5 मार्च को शाम 4.30 बजे किया जाएगा। नितेश छाबड़ा हाल ही में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित टी20 वर्ल्ड कप के उद्घाटन मैच की कवरेज कर चुके हैं। वे अहमदाबाद में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच की भी कवरेज करेंगे। इससे पहले भी अनेक टूर्नामेंट वे कमेंट्री कर चुके हैं।


