6 मार्च को बिलासपुर आएंगे जेपी नड्डा:एम्स में पेट स्कैन मशीन का करेंगे शुभारंभ, दिल्ली चुनाव में जीत पर पार्टी करेगी स्वागत

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा 6 मार्च को बिलासपुर आएंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद नड्डा पहली बार अपने घर आ रहे हैं। इसे देखते हुए पार्टी ने उनका स्वागत करने का निर्णय लिया है। शहर के रोड़ा सेक्टर स्थित भाषा एवं संस्कृति विभाग के सभागार में नड्डा का भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन होगा। हिमाचल भाजपा ने नड्डा के स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी है। 6 मार्च को बिलासपुर पहुंचने पर नड्डा एम्स बिलासपुर में पेट स्कैन मशीन का भी शुभारंभ करेंगे। बिलासपुर के विधायक त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि नड्डा के नेतृत्व में पार्टी ने कई राज्यों में सरकार बनाई है। हाल में दिल्ली में उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ा गया। भाजपा ने इसमें शानदार जीत दर्ज की। इसलिए पार्टी ने उनका स्वागत करने का निर्णय लिया है। 7-8 को कांगड़ा जा सकते हैं नड्डा बताया जा रहा है कि सात और आठ मार्च को जेपी नड्डा कांगड़ा जिला भी जा सकते हैं। पार्टी का कांगड़ा में एक कार्यक्रम रखा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *