बुजुर्ग से फोन स्नैचिंग, लोगों ने घेरकर एक पकड़ा, दूसरा फरार

लुधियाना| सलेम टाबरी मुख्य चौराहे पर सोमवार दोपहर करीब 2 बजे मोबाइल स्नैचिंग की वारदात को लोगों ने नाकाम कर दिया। मोबाइल पर बात कर रहे एक बुजुर्ग से बाइक सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर फोन छीना और फरार होने लगे। बुजुर्ग के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने पीछा कर दोनों को घेर लिया। इस दौरान एक आरोपी मौके से भागने में कामयाब हो गया, जबकि दूसरे को लोगों ने पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने पकड़े गए युवक की जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही थाना सलेम टाबरी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को बाइक समेत थाने ले गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम ‘काला’ बताया और खुद को भट्टियां कॉलोनी का निवासी बताया। उसने कबूल किया कि वारदात में उसका एक साथी भी शामिल था, जो फरार हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपियों की बाइक पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। आशंका है कि बाइक चोरी की हो सकती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में रोष है। लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि ऐसी वारदात पर अंकुश लगाया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *