लुधियाना| सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ पटियाला से हो चुका है। जिले में वीरवार से फ्री वैक्सीनेशन का अभियान शुरू होगा। बुधवार तक वैक्सीनेशन शुरू होने की उम्मीद है। महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के मरीज को देखते हुए केंद्र सरकार की तरफ से एसपीवी वैक्सिनेशन अभियान शुरू किया है। जिसको देखते हुए पंजाब में शनिवार को यह अभियान की शुरूआत हुई थी। 14 साल से 15 साल के आयु वर्ग के बीच की किशोरियों के वैक्सीनेशन लगाया जाएगा। यह सिंगल डोज वैक्सीन है। 90 दिनों तक जिले में अभियान चलाया जाएगा। पहले फेज में 10 सीएचसी, चार एसडीएच और एक जिला अस्पताल में लगाई जाएगी। बाएं कंधे में लगाई जाएगी। जिले में करीब 35 हजार किशोरियों के वैक्सीनेशन करवाया जाएगा। सिविल सर्जन डा. रमनदीप कौर ने बताया कि वीरवार से अभियान शुरू होगा।


