आज से चलेगी टाटा-बक्सर-टाटा होली स्पेशल:बिहार व यूपी जानेवाली रेगुलर ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं, स्पेशल ट्रेनों में गिनती के लोग गए

होली पर बिहार और यूपी जाने वालों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने टाटानगर से स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं, लेकिन प्रचार-प्रसार न होने से होली स्पेशल खाली चल रही हैं जबकि रेगुलर ट्रेनें खचाखच भरी हैं। सोमवार दोपहर 1 बजे टाटानगर से 08181 टाटा-कटिहार स्पेशल खुली, जिसमें अधिकांश कोचों में 30-40 यात्री ही थे। स्लीपर में 540, सेकंड एसी में 12 और थर्ड एसी में 16 सीटें खाली रहीं। कुल 568 सीटें खाली गईं, जबकि 350 जनरल टिकट बिके। इसके विपरीत, दुर्ग-आरा दक्षिण बिहार एक्सप्रेस और टाटा-थावे एक्सप्रेस में भारी भीड़ रही और आरपीएफ को तैनात करना पड़ा। आज से चलेगी टाटा-बक्सर-टाटा होली स्पेशल 08183 टाटा-बक्सर होली स्पेशल मंगलवार शाम 5:10 बजे टाटानगर से चलेगी। यह 31 मार्च तक हर मंगलवार को चलेगी। वहीं 08184 बक्सर-टाटा होली स्पेशल 4 मार्च से 1 अप्रैल तक प्रत्येक बुधवार को बक्सर से दोपहर 12 बजे खुलेगी। 08183 टाटा-बक्सर स्पेशल चांडिल, पुरुलिया, बोकारो स्टील सिटी, दानापुर और आरा होते हुए अगले दिन सुबह 8:15 बजे बक्सर पहुंचेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *