एलिवेटेड रोड की लाइटें 16 साल बाद बदलेंगी

भास्कर न्यूज | अमृतसर शहर का लाइफ लाइन माना जाने वाला एलिवेटेड रोड एक बार फिर रोशनी से जगमगाएगा। 16 साल के बाद यहां लगी पुरानी और खराब स्ट्रीट लाइट्स को बदला जा रहा है। अब नगर निगम ने 3.5 किलोमीटर लंबे इस हिस्से पर नई स्ट्रीट लाइट्स लगाने का काम तेज कर दिया है। एलिवेटेड रोड मॉल ऑफ अमृतसर से भंडारी ब्रिज तक जाता है और जीटी रोड को शहर के केंद्र से जोड़ते हुए ट्रैफिक को सुगम बनाता है। लगभग 4.5 किलोमीटर लंबा यह फोरलेन एक्सप्रेसवे बस स्टैंड के ऊपर से गुजरता है। नगर निगम के सिविल इंजीनियर संदीप सिंह ने कहा कि 8.50 लाख रुपए से इस पूरे प्रोजेक्ट को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। योजना के तहत 16 एमएम की नई केबल डाली जा रही है, ताकि भविष्य में तकनीकी खराबियों की संभावना कम हो। जहां लाइट्स सही हालत में हैं, उन्हें यथावत रखा जाएगा, जबकि खराब लाइट्स को बदलकर नई एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। इस बार हर पिलर पर अलग से एमसीबी बॉक्स लगाए जाएंगे, जिससे शॉर्ट सर्किट और बिजली संबंधी समस्याओं से सुरक्षा होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *