छुट्टी वाले दिन ड्यूटी लगाने पर सफाई सेवकों में गुस्सा

भास्कर न्यूज | अमृतसर छुट्टी वाले दिन भी ड्यूटी लगाए जाने पर गुस्साए निगम के सफाई सेवकों ने 6 मार्च से काम ठप्प करने की चेतावनी दी। सेनेटरी इंस्पेक्टर और सफाई सेवक यूनियन ने सयुक्त तौर पर मेयर से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि कूड़ा लिफ्टिंग के लिए करोड़ों रुपए थ्री-आर कंपनी ले रही है मगर जवाबदेही क्यों फिक्स नहीं की जा रही। यदि सड़कों और वार्डों में लोगों के घरों से कूड़ा नहीं उठा रहा तो अफसर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे। कूड़ा उठान न होने पर निगम के सफाई मुलाजिमों पर ठीकरा फोड़ा जा रहा है। कूड़ा कलेक्शन के लिए थ्री-आर कंपनी को काम शुरू किए 4 माह बीत चुके हैं लेकिन जगह-जगह कूड़े के ढेरों से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। वहीं, कंपनी पर नकेल कसने की बजाए हेल्थ विभाग के अफसर सेनेटरी इंस्पेक्टरों व सफाई सेवकों की छुट्टी वाले दिनों शनिवार-रविवार और रात में ड्यूटी लगा रहे हैं। सेनेटरी इंस्पेक्टर्स व सफाई सेवकों ने मेयर के समक्ष 12 मांगें रखीं जिनके पूरा न होने पर 6 मार्च से कामकाज ठप्प करने की चेतावनी दी। मांगो में रात के समय व शनिवार-रविवार को सफाई सेवकों से काम नहीं लिया जाना, खासतौर पर रविवार को पूरी तरह से सफाई का काम बंद, सेनेटाइजेशन संबंधी कोई भी मीटिंग केवल ड्यूटी समय (सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक) या इसके बीच बुलाई जाए, शहर में कूड़ा उठाने (लिफ्टिंग) की पूरी जिम्मेदारी केवल थ्री-आर कंपनी की तय करें, सरकार की तरफ से कूड़े की जानकारी पहुंचाने के लिए एक्स आर्मी जो रखे गए हैं, उनकी शिकायतें सीधे कंपनी को भेजी जाए, कूड़ा लिफ्टिंग के लिए सेनेटरी स्टाफ को जिम्मेदार न ठहराएं और छुट्टी वाले दिन काम से तुरंत छूट आदि शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *