अमृतसर/गुरदासपुर | विजिलेंस ब्यूरो रेंज अमृतसर टीम ने 2 हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में पटवारी विजय कुमार तहसील काहनूवान को गिरफ्तार किया है। जसबीर कौर निवासी सिधवां तहसील बाबा बकाला जिला अमृतसर ने बताया कि पिता का 2018 में निधन हो गया था। पिता के नाम पर 33 कनाल जमीन थी। छोटी बहन ने धोखे से मां से विरासत में मिली भूमि अपने नाम पर दर्ज करा ली, जिसका इंतकाल नहीं हुआ था। उन्होंने इंतकाल दर्ज न करने संबंधि आवेदन दिया, जिसे तहसीलदार ने आगे की कार्रवाई के लिए पटवारी को भेज दिया। आरोप है कि आरोपी पटवारी ने मामला एसडीएम गुरदासपुर कार्यालय भेजने के एवज में 5 हजार रुपए रिश्वत मांगी। मिन्नतें करने पर सौदा 2 हजार रुपए में तय हुआ था।


