अमृतसर| फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित वृंदावन गार्डन में बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व होलिका दहन मनाया गया। यह उत्सव कॉलोनी के श्री श्याम प्रभु खाटू वालों के समक्ष प्रेम और श्रद्धा से मनाया गया। सुबह के समय डांडा रोपण किया गया। जबकि शाम को मारवाड़ी और अग्रवाल समाज के सभी पारिवारिक सदस्यों ने मिलकर पूजा अर्चना की। इसी दौरान पंडितों ने मंत्रोच्चारण करके होलिका दहन किया। महिलाओं और पुरुषों ने मिलकर पवित्र अग्नि की चारों तरफ फेरी लगाई। इसी दौरान भक्त प्रह्लाद की जय होलिका माता की जय के जयकारे लगाए गए। मंदिर कमेटी की ओर से ठंडाई की सेवा की गई। इस मौके पर गोविंद सिंघानिया, नरेश सराफ, सुनील सराफ अजय बजोरिया, कृष्ण बजोरिया, अजय सिंगल, अमित मित्तल, रजनीश मित्तल, राहुल मित्तल, सचिन सुरैया विजय सिंघानिया, विष्णु पोद्दार, अंशुल पोद्दार, अभिषेक खेमका, अक्षय बांसल, प्रदीप सराफ, रमेश मित्तल, पवन बागड़िया मौजूद रहे।


