भास्कर न्यूज | अमृतसर विश्व पंजाबी सभा कनाडा की माझा जोन इकाई ने अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस को समर्पित कवि दरबार और विचार-चर्चा की गई । कार्यक्रम का आयोजन माझा जोन के प्रधान व कवि सतबीर सिंह, डा. जसविंदर कौर के संयुक्त प्रयास से किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि डॉ. सुखबीर कौर माहल रहीं। विशेष अतिथि के रूप में प्रसिद्ध कॉमेडियन व फिल्म अभिनेता सुरिंदर फरिश्ता उर्फ घुलेशाह और डॉ. प्रभजोत कौर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सतबीर सिंह ने की, जबकि मंच संचालन सुखराज कौर और डा जसविंदर कौर ने किया। कवि दरबार के दौरान मैगजीन ‘एकम’ की संपादक व शायरा अरतिंदर संधू, विजेता राज, प्रो. पूनम कुमारी, फैशन डिजाइनर व लोकगीत कलाकार हरजीत कौर बमराह, शायर एस पुरुषोत्तम, संपादक लोअ हरमीत आर्टिस्ट, अमनदीप कौर, सतिंदर सिंह ओठी, डॉ. रीवा दरिया, डॉ. निधि पाठक, प्रिं. ज्ञान सिंह घई, प्रो. डा. सुहिंदर बीर सिंह, बलजीत कौर, बाल कवि हरजीओ सिंह, बलजीत ग्रोवर, दविंदर भोला सहित अनेक कवियों ने अपनी रचनाओं से पंजाबी रंग जमाया। विचार-चर्चा सत्र में साहित्यकारों ने जोर दिया कि पंजाबी भाषा को मेडिकल, विज्ञान, अदालतों, इंजीनियरिंग और रोजगार की भाषा बनाया जाए। उन्होंने राज्य सरकार से इस दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग की और मातृभाषा के प्रचार-प्रसार को समाज के हर वर्ग से आगे आने का आह्वान किया।इस अवसर पर कई प्रमुख हस्तियों को सम्मानित किया गया। इस मौके सदाजीत सिंह, डॉ. राकेश तिलक राज, राज खुशवंत सिंह संधू, पंकज सिंह, कंवरबीर अरोड़ा उपस्थित रहे।


