श्री रामनाम जाप भव सागर से तार देने वाला है: वालिया

भास्कर न्यूज | अमृतसर छेहर्टा पंचरत्न श्री कृष्णा मंदिर कमेटी ने सुंदरकांड पाठ करवाया। इसमें तिलक राज वालिया ने पाठ करके भक्तों को सराबोर किया। इस पाठ को सुनने राम भक्त मंदिर पहुंचे। समारोह का शुभारंभ वालिया जी ने मंदिर प्रधान तरसेम लाल रंगीला, चेयरमैन राजकुमार गुप्ता, ज्वाइंट सचिव भूपेंद्र पाल, कोषाध्यक्ष यशपाल शर्मा, नरेश कुमार, बबला, इंचार्ज दीनानाथ देवगन, राजीव शर्मा, सुभाष खन्ना, चरणजीत बहल, सुनील गुप्ता, संजय मलिक, महेश ग्रोवर के साथ मिलकर पवित्र ज्योति प्रज्ज्वलित की। इसी दौरान वालिया ने कहा कि प्रभु श्री रामनाम जाप भव सागर से तार देने वाला है। हमें प्रभु का नाम सिमरन करने को जितना भी समय मिले उतना कम है। इसलिए अपने 24 घंटे के दिनचर्या में उठते बैठते प्रभु राम नाम का सिमरन करना चाहिए। इस मौके पर वालिया और प्रधान रंगीला ने मिलकर सभी राम भक्तों को बधाई दी। इससे पहले सुरेंद्र अरोड़ा ने 31 घंटे का जप यज्ञ अपने निवास स्थान पर रखा। जबकि हिना, सीमा और मानव ने रामायण जी की चौपाइयों का सारी संगत के साथ मिलकर पाठ किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *