ईरान और इजराइल युद्ध का असर:रायपुर से अबूधाबी और दुबई जाने वाले 250 से ज्यादा लोगों ने टिकट कैंसिल कराई, छत्तीसगढ़ के 54 लोग दोनों शहरों में फंसे

ईरान और इजराइल युद्ध की वजह से रायपुर समेत कई शहरों के 250 से 300 लोगों ने त्योहार के समय बाहर घूमने के लिए कराई टिकटें कैंसिल करवा दी है। इनमें से अधिकतर लोग 2 और 3 मार्च को अबूधाबी और दुबई के लिए उड़ान भरते। लेकिन इससे पहले ही फ्लाइट के कैंसिल होने का सिलसिला शुरू हो गया। अब लोग डर की वजह से भी ग्रुप और सिंगल टिकट रद्द करवा रहे हैं। शहर के टूर एंड ट्रैवल्स वालों के अनुसार अबूधाबी और दुबई में छत्तीसगढ़ के 54 लोग फंसे हैं। इनमें रायपुर से 12 से 14 लोग शामिल हैं। ये एयरपोर्ट के साथ ही इन शहरों के होटलों में रुके हुए हैं। हालांकि अभी तक किसी को भी बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन तय फ्लाइट से अभी तक वापस नहीं आने की वजह से उनके परिवार वाले घबराए हुए हैं। रोज 12 घंटे नेटवर्क बंद, ग्रुप में बाहर निकलना मना दुबई में फंसे राजधानी के भार्गव व्यास ने बताया कि मुझे दुबई एयरपोर्ट में 48 घंटे से ज्यादा हो गए हैं। यह हर दिन से 10 से 12 घंटे तक इंटरनेट बंद हो जा रहा है। मोबाइल का नेटवर्क भी रह-रहकर भी काम कर रहा है। एयरपोर्ट में अंदर होने के बावजूद कई बार धमाके की आवाज आती है। हम 28 फरवरी को उड़ान भरने वाले थे, लेकिन अचानक फ्लाइट कैंसिल कर दी गई है। बाहर जाने पर दिखता है सारे पर्यटन स्थल सूने हैं। बेहद जरूरी काम होता है तभी लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। हमारी फ्लाइट कब उड़ान भरेगी कोई भी कुछ नहीं बता पा रहा है। यहां एयरपोर्ट के अंदर ग्रुप में बाहर जाने से मना किया जा रहा है। सिंगल व्यक्ति बाहर जाकर केवल जरूरी सामान खरीदकर ला सकता है। अबूधाबी जाने एयरपोर्ट पहुंच गया था, पर बेटे ने रोक दिया
रायपुर के एसएन श्रीवास्तव के बेटे श्रेयान अबूधाबी में एयरपोर्ट के पास रहते हैं। वे अबूधाबी जाने वाले थे। उनकी बेंगलुरु से फ्लाइट से थी। वे वहां परिवार के कुछ काम से गए थे, तभी जंग छिड़ गई। बेटे ने फोन कर बताया कि अबूधाबी एयरपोर्ट के पास से लगातार धुआं निकल रहा है। अभी एयरपोर्ट मत जाना। इसके बाद बेटे ने ही आने से रोक दिया। उमरा में सउदी अरब जाने वालों का जत्था भी रुका: रमजान में रायपुर शहर से उमरा करने सउदी अरब जाने वाले लोगों का जत्था भी रुक गया है। 60-60 लोगों के दो ग्रुप ने सउदी अरब की टिकट कैंसिल कराई है। अब ये जत्थे के ईद के कुछ दिन पहले रवाना होने की संभावना है। दो से तीन दिन में अबूधाबी और दुबई जाने वाले लोगों ने करीब 250 से 300 टिकटें रद्द कराई हैं। ज्यादातर लोग 2 और 3 मार्च को सफर करने वाले थे। अब लोग इस ट्रिप को देश के कई शहरों खासतौर पर केरल, शिमला और जम्मू-कश्मीर में बदल रहे हैं।
कीर्ति व्यास, संरक्षक रायपुर ट्रैवल्स एसोसिएशन

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *