होली त्योहार को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शहर में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए मिलावटी मिठाई, पनीर, खोवा और अन्य खाद्य पदार्थों के खिलाफ सघन अभियान चलाया। इस दौरान अलग-अलग इलाकों से करीब 23 लाख रुपए की मिलावटी और संदिग्ध मिठाइयां जब्त की गईं। टीम ने 87 खाद्य सैंपल भी लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद दोषी दुकानदारों पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। टीम ने 62 पैकेट नमकीन, 53 पैकेट रसगुल्ला, 15 पैकेट पान मसाला और अन्य खाद्य सामग्री को अमानक पाए जाने पर जब्त किया। खाद्य विभाग ने साफ किया है कि होली तक यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि आम लोगों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री मिल सके। इन जगहों पर कार्रवाई
अभियान के दौरान भाठागांव, टाटीबंध, गुढ़ियारी, पंडरी, जय स्तंभ चौक, सड्डू, टिकरापारा, गोलबाजार सहित कई इलाकों में मिठाई दुकानों, बेकरी, होटल और डेयरी प्रतिष्ठानों की जांच की गई। मिलावटी खोवा, नकली पनीर मिठाइयां, दूषित मसाले• खराब मिठाई सामग्री जब्त किया गया है।


