तुमड़ीबोड़| ग्राम सिरसाही (ठेलकाडीह) में दो दिवसीय फाग गायन व झांकी प्रतियोगिता हुई। स्पर्धा में जिला पंचायत सदस्य भुवनेश्वरी जीवन देवांगन, जनपद सदस्य भूपेंद्र सिंह बघेल शामिल हुए। इस दौरान अतिथियों ने शासकीय प्राथमिक शाला सिरसाही के बच्चों के स्मार्ट क्लास के लिए एक स्मार्ट टीवी प्रदान किया। स्मार्ट टीवी मिलने से बच्चों के पालकों, शाला परिवार व समस्त ग्रामवासियों ने आभार ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, पालक, बच्चे मौजूद थे।


