नाहरी का नाका में शिक्षा को सशक्त बनाने की पहल:महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में कक्षाओं का हुआ नवीनीकरण, स्टूडेंट्स के लिए बनाई नई लैब्स

शिक्षा को मोटिवेशनल और समृद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नारायणा हेल्थ सीएसआर ने एन्नोबल के सहयोग से जयपुर के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, नाहरी का नाका में आधुनिक शिक्षण सुविधाओं और नवीनतम इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास किया है। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को बेहतर सीखने का वातावरण प्रदान करना और उन्हें भविष्य की संभावनाओं के लिए तैयार करना है। इस नई पहल के तहत साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, आर्ट्स और मैथेमेटिक्स लैब की स्थापना की गई है, जिससे 700 से अधिक छात्र इंटरैक्टिव और अनुभवात्मक शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। इसके साथ ही स्वच्छता सुविधाओं का आधुनिकीकरण, कक्षाओं का नवीनीकरण, उन्नत इलेक्ट्रिकल इंफ्रास्ट्रक्चर, हवादार और रोशनी युक्त अध्ययन कक्ष, इंटरेक्टिव वॉल आर्ट, नई लाइब्रेरी, खेल उपकरण और हरित क्षेत्र विकसित किए गए हैं, जिससे विद्यार्थियों को संपूर्ण शिक्षण अनुभव प्राप्त होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *