रसूलपुर कलर-मोहकमपुरा रोड 4 साल में उखड़ी

अमृतसर| रसूलपुर कलर से मोहकमपुरा को जाने वाली सड़क की हालत इन दिनों बेहद खराब हो चुकी है। लोगों का कहना है कि इस सड़क का निर्माण करीब चार साल पहले हुआ था, लेकिन उसके बाद कोई देखरेख नहीं की गई। जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे रोजाना गुजरने वाले वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया चालकों के लिए तो यह रास्ता और भी खतरनाक साबित हो रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क की जल्द मरम्मत करवाई जाए, ताकि हादसों की आशंका कम हो सके। – प्रदीप सिंह निवासी मोहकमपुरा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *