अमृतसर| थाना घरिंडा पुलिस ने 2 युवकों को काबू कर एक पिस्तौल बरामद की। पुलिस ने बताया कि 1 मार्च को एएसआई मेजर सिंह पुलिस पार्टी सहित गांव घरिंडा से आगे टावर के नजदीक गश्त पर थे। इस दौरान सड़क किनारे बाइक पर दो युवक संदिग्ध हालत में खड़े दिखाई दिए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को काबू कर लिया। पूछताछ में चालक ने अपनी पहचान साहिल सिंह निवासी इब्बन कलां और पीछे बैठे युवक ने अपना नाम गुरविंदर सिंह निवासी नई आबादी अटारी बताया। तलाशी के दौरान गुरविंदर सिंह की दाईं जेब से एक पिस्तौल बरामद हुई, जिस पर ‘मेड इन चाइना’ अंकित है।


