अमृतसर| थाना मत्तेवाल में घर में घुसकर लाखों की चोरी करने का मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को काबू किया। पुलिस को दी शिकायत में हरजिंदर सिंह निवासी गांव चोगावां ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 28 फरवरी की रात करीब साढ़े 11 बजे अज्ञात व्यक्ति उनके घर से 3 लाख 60 हजार रुपए नकद, करीब 3 तोले सोने के गहने और पानी वाला आरओ सिस्टम चोरी कर ले गए। घटना का पता सुबह लगा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मामले की जांच कर रहे एएसआई बचन सिंह ने बताया कि जांच के दौरान तीन आरोपियों गुरप्रीत सिंह, हरमंदिप सिंह और जसकीरत सिंह को काबू किया गया है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपियों से चोारी के सभी सामान बरामद कर दिया है।


