श्रीमती पार्वती देवी हॉस्पिटल में महिला दिवस के उपलक्ष्य में लगाया फ्री हेल्थ चेकअप कैंप

अमृतसर| अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रियाल्टो चौक स्थित श्रीमती पार्वती देवी हॉस्पिटल यूनिट-2 (लाल हॉस्पिटल) द्वारा एक नि:शुल्क हेल्थ कैंप लगाया गया। ‘शुभकार्या एनजीओ’ के सहयोग से आयोजित इस शिविर में महिलाओं और अन्य मरीजों ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई। कैंप के दौरान स्त्री एवं प्रसूति रोग, फिजियोथेरेपी, डेंटल केयर, जनरल फिजिशियन और ऑर्थोपेडिक्स विशेषज्ञों ने मरीजों को परामर्श दिया। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और बीमारियों की समय पर पहचान के महत्व को समझाना था। शिविर में ईसीजी, बीएमडी, ब्लड शुगर टेस्ट और विशेषज्ञ परामर्श पूरी तरह नि:शुल्क प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त, जनहित को ध्यान में रखते हुए एक्स-रे व कैंसर स्क्रीनिंग पर 50% और इन-हाउस ब्लड टेस्ट पर 30% की विशेष छूट दी गई। अस्पताल प्रशासन ने भविष्य में भी ऐसे जन-कल्याणकारी अभियान जारी रखने का संकल्प दोहराया ताकि जरूरतमंदों को किफायती स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *