रोटरी क्लब ईस्ट के सदस्यों ने राधा-कृष्ण की पूजा, केक काट मनाई होली

अमृतसर| रोटरी क्लब अमृतसर ईस्ट द्वारा होली उत्सव मनाया गया। क्लब के प्रधान सुनील गुप्ता की अध्यक्षता में रणजीत एवेन्यू के एक होटल में मनाए होली उत्सव दौरान कई सदस्य पहुंचे। इसमें पूर्व मंडल प्रधान एडवोकेट मनमोहन जैरथ मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हमारे देश में अलग-अलग तरह से होली खेली जाती है। जिसमें राधा-कृष्ण के वृंदावन बरसाने की होली अधिक महत्वपूर्ण मानी जाती है। इससे पहले क्लब के सभी सदस्यों ने मिलकर राधा-कृष्ण जी की पूजा-अर्चना की केक काटा और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली उत्सव मनाया। इस मौके पर जैरथ ने कहा कि होली का त्योहार सामाजिक एकता और भाईचारे का त्योहार माना जाता है। इस मौके पर क्लब के सचिव डॉ. उमाशंकर सिंह, लाल सिंह, कुलदीप महाजन, राजेश खन्ना, संदीप सिंह खुराना, बनिता खन्ना, प्रिंस सेठी, अश्विनी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *