कपूरथला में 21 साल के रेस्टोरेंट कर्मी ने किया सुसाइड:भाई बोला- युवती से प्रेम संबंध, शादी से मना करने पर था परेशान

पंजाब के कपूरथला में रेस्टोरेंट में स्वीपर का काम करने वाले 21 वर्षीय युवक ने पंखे से चुन्नी बांधकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान रवि कुमार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से मध्य प्रदेश के छत्तरपुर का रहने वाला था। भाई ने दरवाजा तोड़ा तो लटका मिला जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब डेढ़ बजे मृतक के भाई सचिन को घटना का पता चला। उसने कमरे का दरवाजा बंद देखा और रवि फोन नहीं उठा रहा था। दरवाजा तोड़कर देखा तो रवि पंखे से लटका हुआ था। सचिन ने तुरंत भाई को फंदे से उतारा और साथी कर्मचारियों की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने रवि को मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई ने बताया कि रवि का उसी परिसर में रहने वाली एक युवती से प्रेम संबंध था। युवती द्वारा शादी से इनकार करने के कारण वह परेशान था। इसी कारण उसने यह कदम उठाया। मामले की जांच में जुटी पुलिस सिटी थाना एसएचओ विक्रमजीत सिंह मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक का मोबाइल भी अपने कब्जे में ले लिया है। डीएसपी सब-डिवीजन दीपकरण सिंह के अनुसार, पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *