भास्कर न्यूज | जालंधर भारत स्वाभिमान पंजाब एवं महिला पतंजलि योग समिति की ओर से राज्य प्रभारी भारत स्वाभिमान राजेंद्र शंगारी, सीमा शंगारी एवं महर्षि दयानंद मठ (वेद मंदिर) ढन्न मोहल्ला, अध्यक्ष आर्य मित्र गुप्ता जी के मार्गदर्शन मे योग चेतना रैली का आयोजन किया गया। इसमें महर्षि दयानंद मठ (वेद मंदिर) ढन्न मोहल्ला में शाम 5 से 6 बजे तक चलाई जा रही नि:शुल्क योग कक्षा में भाग लेने हेतु घर-घर जा कर सभी को निमंत्रण दिया। योग चेतना रैली मे संगठन के पदाधिकारी, योग शिक्षक एवं कार्यकर्ता भाई-बहनों ने भाग लिया। राजेंद्र शंगारी ने बताया कि योग एवं प्राणायाम से मोटापा, मधुमेह, ब्लड प्रेशर, डिप्रेशन,अपचन, सर्वाइकल नेत्र रोग आदि असाध्य रोगों में भी लाभ प्राप्त होता है। आर्य मित्र गुप्ता ने भी सभी को इस नि:शुल्क योग कक्षा में भाग लेने हेतु आह्वान किया। यहां समिता कपूर, सुदेश कुमारी, नीलम गुप्ता, सुदेश मित्तल, संगीता चोपड़ा, रेखा, सुनीता गुप्ता, रेनू कपूर, पूनम, राम भुवन, गुलशन अरोड़ा, सुखराज कौर, मनिंदर कौर, जसपाल कौर, कुलजीत कौर, सरबजीत कौर, कुलविंदर कौर, जसवीर कौर, राकेश राम, सोनिया, डिंपल भसीन व अन्य लोग उपस्थित थे।


