जालंधर| गुरु हरगोबिंद अस्पताल (गुरुद्वारा छेवीं पातशाही) की ओर से निःशुल्क मेडिकल एवं आंखों के ऑपरेशन कैंप का आयोजन गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर में किया गया। यह कैंप अजीत सिंह विर्क, महिंदरपाल सिंह विर्क और मित्रपाल सिंह विर्क द्वारा अपनी श्रद्धेय माता सतवंत कौर की पावन स्मृति में लगाया गया। मेडिकल कैंप में आंखों, दांतों, ब्लड प्रेशर, शुगर, हृदय और हड्डियों से संबंधित 250 से अधिक मरीजों की जांच की गई और उन्हें निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। आंखों के 50 मरीजों के इस सप्ताह टांका-रहित ऑपरेशन कर मुफ्त लेंस लगाए जाएंगे। अस्पताल प्रबंधक समिति की ओर से राजबीर सिंह बाजवा और हरशरण सिंह चीमा ने समस्त विर्क परिवार का स्वागत किया। उन्होंने विर्क परिवार द्वारा समाज के प्रति की गई सेवाओं की सराहना करते हुए अरदास की कि सतगुरु समस्त विर्क परिवार को सदैव चढ़दी कला, उत्तम स्वास्थ्य और गुरसिखी अनुसार सामाजिक सेवा कार्यों में योगदान देते रहने की शक्ति प्रदान करें। कैंप में अस्पताल के ट्रस्टी एवं गुरुद्वारा साहिब के सदस्यगण राजबीर सिंह बाजवा, हरशरण सिंह चीमा, दलजीत सिंह, जसविंदर सिंह, रशपाल सिंह, कुलबीर सिंह, गुरविंदर सिंह, सुखदेव सिंह, सुरिंदरपाल सिंह, गुरवतार सिंह और अवतार सिंह ने विशेष योगदान दिया। गुरुद्वारा छेवीं पातशाही के प्रधान गुरकृपाल सिंह ने बताया कि सरबजीत सिंह कालड़ा और वरिंदरपाल सिंह के नेतृत्व में 29 मार्च को भी कैंप आयोजित किया जाएगा।


